243 दिनों में अब तक गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 34,599 हो गई है।
243 दिनों में अब तक गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 34,599 हो गई है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर राज्य से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए चलाए जा रहे “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के 243वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 340 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद राज्यभर में 68 एफआईआर दर्ज कर 76 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 243 दिनों में अब तक गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 34,599 हो गई है।
इन छापों के दौरान गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 2.3 किलो हेरोइन और 1.51 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
इस ऑपरेशन के दौरान 67 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 340 स्थानों पर छापेमारी की। बताया गया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन में पुलिस टीमों ने 368 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति - प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम - लागू की है। इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 35 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार प्राप्त करने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0