241 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 34,362 हो गई है।
241 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 34,362 हो गई है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर राज्य को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 241वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में 311 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 48 एफआईआर दर्ज की गईं और 58 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, पिछले 241 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 34,362 हो गई है।
इन छापों के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए तस्करों के कब्जे से 10.6 किलो हेरोइन और 1 किलो गांजा बरामद किया गया।
इस अभियान के दौरान 60 गजटेड अधिकारियों की देखरेख में 900 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने 311 स्थानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 331 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशे का सफाया करने के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), नशा छुड़ाव (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) लागू की है। इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 33 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए तैयार किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0