ऑपरेशन के दौरान 53 मामले दर्ज, 3.4 किलो हेरोइन बरामद
ऑपरेशन के दौरान 53 मामले दर्ज, 3.4 किलो हेरोइन बरामद
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए शुरु की नशों के विरुद्ध जंग ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 150वें दिन भी जारी रखते हुये पंजाब पुलिस ने आज 347 स्थानों पर छापेमारी की, जिस दौरान राज्य भर में 53 ऐफआईआरज़ दर्ज करके 72 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है। इसके साथ, 150 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 23,822 हो गई है।
छापेमारी के दौरान गिरफ़्तार किये गए नशा तस्करों के कब्ज़े में से 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है।यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय चलाया गया।
स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 74 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1100 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 362 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की है।
स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से राज्य में से नशे के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवेन्शन ( ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिकशन’ के हिस्से के तौर पर आज 61 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0