पंजाब पुलिस ने 91 व्यक्तियों को इलाज के लिए सहमत किया
पंजाब पुलिस ने 91 व्यक्तियों को इलाज के लिए सहमत किया
खबर खास, चंडीगढ़ :
प्रदेश से नशे के पूर्ण उन्मूलन हेतु मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के 136वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 97 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करते हुए उनके कब्जे से 8.3 किलो हेरोइन और 507 ग्राम अफीम बरामद की है। इसके साथ ही महज़ 136 दिनों में कुल गिरफ़्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या 22,054 तक पहुँच चुकी है।
यह अभियान पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया।
ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 85 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमें गठित की गईं, जिन्होंने पूरे राज्य में 400 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 75 एफआईआर दर्ज की गईं और 419 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी/पूछताछ की गई।
स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशे के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), पुनर्वास (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) लागू की है। इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने 91 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए सहमत किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0