मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य में 1000 अति-आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।