हरमनप्रीत, स्मृति और दीप्ति बरकरार, 21 खिलाड़ियों को मिला केंद्रीय अनुबंध, 8 नए नाम शामिल
हरमनप्रीत, स्मृति और दीप्ति बरकरार, 21 खिलाड़ियों को मिला केंद्रीय अनुबंध, 8 नए नाम शामिल
ख़बर ख़ास, खेल :
भारतीय महिला क्रिकेट में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को प्रमोशन देते हुए महिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड A में शामिल किया गया है। जेमिमा अब ऑल-फॉर्मेट कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्टार ओपनर स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के साथ शीर्ष श्रेणी का हिस्सा बन गई हैं। ग्रेड A में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 50 लाख रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिलता है, जो महिला क्रिकेट में बीसीसीआई की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने महिला वर्ग में कुल 21 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिए हैं। इस सूची में 8 नए चेहरों को जगह मिली है, जिनमें प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, श्री चारणी, हरलीन देओल, कश्वी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा और तेजल हसबनिस शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की एंट्री से महिला टीम की बेंच स्ट्रेंथ और भविष्य की योजना को मजबूती मिली है।
रिपोर्ट के मुताबिक, रेणुका ठाकुर, शैफाली वर्मा, ऋचा घोष और स्नेह राणा को ग्रेड B में रखा गया है, जहां खिलाड़ियों को 30 लाख रुपये सालाना मिलते हैं। वहीं ग्रेड C में राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, श्री चारणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, कश्वी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा और तेजल को शामिल किया गया है, जिन्हें 10 लाख रुपये वार्षिक मिलेंगे।
कई खिलाड़ियों जैसे यास्तिका भाटिया, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री और स्नेह राणा ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को बरकरार रखा है। यह चयन हालिया प्रदर्शन और निरंतरता के आधार पर किया गया है।
महिला टीम ने हाल ही में अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीतकर इतिहास रचा है और अब टीम 15 फरवरी से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की तैयारी में जुटी है। उधर, बीसीसीआई की अगली एपेक्स काउंसिल बैठक में पुरुष टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में संभावित बदलावों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0