आप विधायकों ने एलपीजी सप्लाई और बढ़ रही कीमतों के खिलाफ विधानसभा के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
आप विधायकों ने एलपीजी सप्लाई और बढ़ रही कीमतों के खिलाफ विधानसभा के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
खबर खास, चंडीगढ़ :
देश भर में एलपीजी की भारी किल्लत और आसमान छूती कीमतों को लेकर आज आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के विधायकों ने केंद्र की भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ विधानसभा सत्र के दौरान सदन के बाहर जमकर नारेबाजी की और इस संकट को "सरकारी कुप्रबंधन" करार दिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत विदेश नीतियों के कारण आज देश का आम नागरिक भुगत रहा है। इज़राइल और अमेरिका का साथ देने की होड़ में केंद्र ने देश के हितों को ताक पर रख दिया है, जिससे तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। जब तक सिलेंडर की कीमत कम नहीं होती और सप्लाई सुचारू नहीं होती, आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक शांति से नहीं बैठेगी।
पार्टी के कार्यकारी प्रधान अमन शेर सिंह शेरी कलसी ने मोदी कैबिनेट के मंत्रियों को ज़मीनी हकीकत दिखाई। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भाजपा के मंत्री और नेता एसी कमरों में बैठकर झूठ बोल रहे हैं कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है। अगर असलियत देखनी है तो लंबी-लंबी लाइनें देखिए जहां लोग घंटों भूखे-प्यासे खड़े हैं। आज हालत यह है कि घरों में चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं और जिन घरों में शादियां हैं, वहां रोटियां नहीं बन रही हैं। मोदी सरकार की बेपरवाही ने गरीबों की थाली से निवाला छीन लिया है।
आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही गैस सप्लाई नॉर्मल नहीं हुई तो भाजपा के प्रवक्ताओं और मंत्रियों का पूरे देश में घेराव किया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0