पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि ‘निशान-ए-इंकलाब’ प्लाज़ा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जीवन और दर्शन को फैलाकर युवाओं को देश की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करेगा। यहां एयरपोर्ट रोड पर 5 करोड़ रुपये की लागत वाले ‘निशान-ए-इंकलाब’ प्लाज़ा, जहां शहीद भगत सिंह की 30 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित है, को जनता को समर्पित करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि इस महान शहीद को सिर्फ उनके शहीदी दिवस (23 मार्च) या जन्मदिन (28 सितंबर) पर ही याद नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि हर पल याद किया जाना चाहिए।