उत्तराखंड का रहने वाला था मृतक, पत्नी भी थी साथ मौजूद
उत्तराखंड का रहने वाला था मृतक, पत्नी भी थी साथ मौजूद
खबर खास, मोहाली :
मोहाली के एसएसपी कार्यालय के बाहर आज, बुधवार को एक युवक पर अज्ञात हमलावर ने दिनदिहाड़े ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला। जिस वक्त यह हमला हुआ, उसम समय उसकी पत्नी भी उसके सथ मौजूद थी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को सील कर दिया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार हमलावरों ने उक्त युवक पर ताबड़तोड़ 11 के करीब गोलियां चलाईं। पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड के रुड़की के रहने वाले गुरप्रीत अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे और जैसे ही वह एसएसपी कार्यालय के बाहर से गुजर रहा था मुख्य द्वार के पास उनकपर दो बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। गुरप्रीत को तीन गोलियां लगी, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा कारणों से एसएसपी कार्यालय के सभी गेट बंद कर दिए गए। कुछ समय के लिए आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। हमलावरों की तलाश में नाकाबंदी की गई है। घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0