पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (पीवीसी) ने लुधियाना में एक निजी आवासीय कॉलोनी के 66 केवी बिजली सबस्टेशन के लिए सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के आरोप में पीएसपीसीएल के पूर्व सीएमडी केडी चौधरी, सेवानिवृत्त एक्सईएन संजीव प्रभाकर और बिल्डर अमित गर्ग को गिरफ्तार किया है।