जवाबदेही की मांग; दिल्ली पुलिस ने खेद जताते हुए जांच के आदेश दिए
जवाबदेही की मांग; दिल्ली पुलिस ने खेद जताते हुए जांच के आदेश दिए
खबर खास, नई दिल्ली/चंडीगढ़ :
पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने सोमवार को दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त (सेंट्रल रेंज) मधुर वर्मा से मुलाकात कर एसीपी शशि कांत गौर के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई। यह शिकायत पंजाब के नाभा (कलसाना गांव) के सरपंच सरदार गुरध्यान सिंह को 15 अगस्त 2025 को लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रवेश से रोकने को लेकर की गई, जबकि उनके पास भारत सरकार द्वारा जारी वैध आधिकारिक निमंत्रण (पत्र संख्या 499) था।
अपने प्रतिवेदन में आरपी सिंह ने उल्लेख किया कि सरपंच को केवल इसलिए रोका गया क्योंकि वह श्री साहिब (कृपाण) धारण किए हुए थे, जो कि सिख धर्म की एक पवित्र निशानी है और सिख पहचान का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत संरक्षित धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन है, जिसकी पुष्टि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बलवंत सिंह बनाम राज्य राजस्थान (2006) मामले में की जा चुकी है। यह न केवल सिख समुदाय का अपमान है, बल्कि कर्तव्य की घोर लापरवाही भी है, जिससे दिल्ली पुलिस की छवि धूमिल हुई है।
मुलाकात के दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने सरपंच गुरध्यान सिंह से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की, घटना पर खेद व्यक्त किया, और संबंधित अधिकारी के खिलाफ जांच कराने की पुष्टि की। उन्होंने सरपंच को व्यक्तिगत रूप से मिलने का आमंत्रण भी दिया और सद्भावना व सम्मान का आश्वासन दिया।
आरपी सिंह ने दिल्ली पुलिस नेतृत्व की इस जवाबदेही की भावना का स्वागत करते हुए ज़ोर दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए जाएं और सिख समुदाय के संवैधानिक व धार्मिक अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0