राज्य में फसली विविधता को और बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किसानों को धान की जगह खरीफ की मक्का की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 200 किसान मित्र नियुक्त किए जाएंगे।
राज्य में फसली विविधता को और बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किसानों को धान की जगह खरीफ की मक्का की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 200 किसान मित्र नियुक्त किए जाएंगे।
इस वर्ष 3 लाख एकड़ रकबे को मक्का की खेती के तहत लाने का लक्ष्य: गुरमीत सिंह खुड्डियां
खबर खास, चंडीगढ़ :
राज्य में फसली विविधता को और बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किसानों को धान की जगह खरीफ की मक्का की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 200 किसान मित्र नियुक्त किए जाएंगे। यह घोषणा करते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इस सीजन में तीन लाख एकड़ रकबे को मक्का की खेती के तहत लाने का लक्ष्य है।
खुड्डियां ने विभाग के प्रबंधकीय सचिव डॉ. बसंत गर्ग के साथ यहां किसान भवन में बुलाई बैठक के दौरान खरीफ की फसलों की बुआई संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य में एक विशाल जागरूकता अभियान शुरू करें ताकि किसानों को खरीफ की मक्का के तहत अधिक से अधिक रकबा लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इसके लिए गुरदासपुर, पठानकोट, संगरूर, कपूरथला, पटियाला, जालंधर और बठिंडा जिलों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि मंत्री ने मुख्य कृषि अधिकारियों को किसानों के बीच धान की सीधी बुआई (डी.एस.आर.) तकनीक को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए ताकि भूजल को बचाया जा सके। उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले कृषि संबंधी उत्पादों तक किसानों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता-नियंत्रण उपायों को तेज करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया ताकि फसल की पैदावार बढ़ सके।
प्रबंधकीय सचिव डॉ. बसंत गर्ग ने कृषि मंत्री को बताया कि विभाग ने गुणवत्ता नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जिसका उद्देश्य चालू वित्तीय वर्ष के दौरान कीटनाशक के 4,550 नमूने, बीज के 6,100 नमूने और खाद के 5,200 नमूने एकत्र करना है। यह सक्रिय दृष्टिकोण मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की किसानों के लिए प्रामाणिक और मानक कृषि उत्पाद सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को उजागर करता है।
बैठक में कृषि विभाग के निदेशक जसवंत सिंह और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0