मरम्मत के लिए ज़रूरी सहायता हेतु अंतिम रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी: कृषि मंत्री
मरम्मत के लिए ज़रूरी सहायता हेतु अंतिम रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी: कृषि मंत्री
खबर खास, चंडीगढ़ :
आगामी खरीफ खरीद सीज़न को ध्यान में रखते हुए सड़कों के संपर्क की तेज़ी से बहाली सुनिश्चित करने के लिए, पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों को हाल ही में आई बाढ़ से लिंक सड़कों को हुए नुकसान पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पेश करने के निर्देश दिए हैं।
खुड्डियां के साथ पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट भी मौजूद थे। खुड्डियां ने आज यहां अपने कार्यालय में कृषि विभाग और पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मंडी बोर्ड की सड़कों की स्थिति की समीक्षा की। कृषि मंत्री ने कहा कि सड़कों की बहाली के लिए आवश्यक सहायता हेतु केंद्र सरकार को जल्द ही अंतिम रिपोर्ट भेजी जाएगी।
खुड्डियां ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों की उपज का हर दाना बिना किसी रुकावट और परेशानी के मंडियों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस मंतव्य के लिये पहला काम गाँवों की लिंक सड़कों को हुए नुकसान की पूरी स्थिति का पता लगाना है ताकि बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जा सके।
बैठक में बाढ़ के नुकसान के आकलन के अलावा पंजाब सरकार द्वारा लागू की जा रही लिंक सड़क परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। लंबित कार्यों में तेजी लाने के लिए खुड्डियां और बरसट ने आदेश दिया कि लिंक सड़कों की मरम्मत और उन्नयन के लिए सभी आवश्यक मंजूरियां तुरंत दी जाएँ ताकि जल्द से जल्द टेंडर जारी कर कार्य शुरू किया जा सके।
कृषि और किसान कल्याण विभाग के प्रबंधकीय सचिव डॉ. बसंत गर्ग ने अधिकारियों को मंडी बोर्ड की सभी चल रही विकास परियोजनाओं को तेजी से लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह कदम खासकर प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए कृषि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और किसानों की सहायता करने के प्रति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0