तस्वीरें : दशहरा उत्सव के तीसरे दिन भगवान नरसिंह की जलेब की रही धूम खबर खास के पाठकों के लिए पेश है कुल्लू के देवताओं के उनके शिविर में विराजमान होने के समय के दृश्य
तस्वीरें : दशहरा उत्सव के तीसरे दिन भगवान नरसिंह की जलेब की रही धूम खबर खास के पाठकों के लिए पेश है कुल्लू के देवताओं के उनके शिविर में विराजमान होने के समय के दृश्य
खबर खास, कुल्लू :
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के चौथे दिन रविवार को भगवान रघुनाथ जी के अस्थाई शिविर स्थित राजा की चानणी से भगवान नरसिंह की तीसरी जलेब बड़े शाही अंदाज में निकली। जलेब के माध्यम से भगवान नरसिंह ने ढालपुर की परिक्रमा कर रक्षासूत्र बांधा। इस जलेब को हमारे छायाकार आकिल खान ने अपने कैमरे से कैद किया। उस दौरान देवी देवताओ का अनूठा मिलन देखने को मिला।
ढालपुर मैदान में लगे अस्थाई कैंपों में वहां मौजूद कुछ देवताओं और देवियों की डोलियों की तस्वीरें छायाकार ने कैमरे में कैद की। वहां का देवमय नजारा आपको पलक झपकाने का अवसर भी नहीं देगा।
सदियों से यहां चली आ रही जलेब की परंपरा का आज भी अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में बखूबी निर्वहन हो रहा है और सैकड़ों लोग इसके साक्षी बन रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0