पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने घोषणा की है कि अप्रैल 2022 से पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) और पंजाब राज्य ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.टी.सी.एल.) द्वारा कुल 6586 भर्तियां की गई हैं। बिजली मंत्री ने यह भी खुलासा किया कि वर्ष 2025-26 के दौरान पी.एस.पी.सी.एल. में 4864 और भर्तियां की जाएंगी।