जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां दोपहर को सेना का ट्रक खाई में गिरने से चार जवानों की मौत हो गई जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस ट्रक में छह जवान ही सवार थे।
खबर खास, जम्मू-कश्मीर :

सेना के अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा जिले के एसके पायनी इलाके में हुआ है जहां सेना का ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा।
सेना ने बयान जारी कर बताया कि खराब मौसम के चलते विजिबिलिटी कम थी। इसी कारण ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा।
बांदीपोरा हादसे पर एलजी मनोज सिन्हा ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए बहुत आभारी है।
इससे पहले 24 दिसंबर को पुंछ जिले में आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिरी थी। इस वैन में 18 जवान सवार थे। जिनमें से 5 की मौत हो गई थी। हादसे में शामिल सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के थे।
Comments 0