टीम के लिए चयन में धांधली के आरोपों के बाद प्रदेश की वॉलीबाल टीम के पुरुष वग के नेशनल के लिए ट्रायल कल यानि रविवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर में होंगे। खास बात यह है कि नई टीम का चयन वीडियोग्राफी करके किया जाएगा।
टीम के लिए चयन में धांधली के आरोपों के बाद प्रदेश की वॉलीबाल टीम के पुरुष वग के नेशनल के लिए ट्रायल कल यानि रविवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर में होंगे। खास बात यह है कि नई टीम का चयन वीडियोग्राफी करके किया जाएगा।
खबर खास, शिमला :
टीम के लिए चयन में धांधली के आरोपों के बाद प्रदेश की वॉलीबाल टीम के पुरुष वग के नेशनल के लिए ट्रायल कल यानि रविवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर में होंगे। खास बात यह है कि नई टीम का चयन वीडियोग्राफी करके किया जाएगा। ट्रायल के लिए राज्य का खेल विभाग और नेशनल वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा तैनात ऑब्जर्वर किए जा रहे है। इसके बाद हिमाचल की वॉलीबॉल टीम 7 जनवरी से जयपुर में हो रहे नेशनल के रवाना होगी।
गौर रहे कि बीते 26 दिसंबर को भी नेशनल टीम के लिए ट्रायल लिए गए थे। लेकिन इनमें खिलाड़ियों ने बड़े स्तर पर धांधली के आरोप लगाए थे। लेकिन मीडिया मे मामला आने के बाद इन्हें रद्द कर दिया गया। जिसके बाद नए सिरे से टीम के चयन का फैसला लिया गया है। इसके लिए खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे खेल परिसर पहुंचना होगा। 9 बजे से ट्रायल शुरू होंगे।
हिमाचल के खेल विभाग के एडिशनल डायरेक्ट हितेश आजाद ने बताया ट्रायल पूरी पारदर्शिता के साथ करवाए जाएंगे। इसकी वीडियोग्राफी होगी। उन्होंने खिलाड़ियों से सुबह समय पर खेल परिसर पहुंचने की अपील की। यहां यह भी उल्लेखनीय है टीम इंडिया का हिस्सा रहे खिलाड़ी और दो से चार बार सीनियर नेशनल खेल चुके खिलाड़ी को भी टीम से बाहर कर दिया गया था। लेकिन मीडिया में मामला आने के बाद खेल विभाग ने दोबारा ट्रायल कराने का फैसला लिया।
उदित नाम के युवा खिलाड़ी ने एक वीडियो बनाकर टीम के चयन में हुई धांधलियों का भंडाफोड़ किया था। उदित ने कहा था कि गरीब परिवार के बच्चों को कोई भी खेल नहीं खेलना चाहिए, खासकर वॉलीबॉल तो बिल्कुल भी नहीं। यहां टैलेंट के लिए जगह नहीं है। इसके बाद उदित ने कहा, गरीबी हार गई और सिफारिश जीत गई है। चयनकर्ताओं ने टीम में सिर्फ अपने चहेतों को चुना है।
इसके बाद कई खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर धांधली की शिकायत की। सात जनवरी से जयपुर में होने वाले राष्ट्रीख खेलों के लिए महिला वर्ग की टीम शनिवार को राजस्थान रवाना हो चुकी है। जबकि पुरुष वर्ग के लिए कल रविवार को चयन होगा और सोमवार को उसे भी जयपुर के लिए रवाना किया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0