मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने नव वर्ष 2025 के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि नव वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा और हिमाचल प्रदेश विकास की नई बुलंदियां हासिल करेगा।
खबर खास, शिमला :

उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं और प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से हमने वर्ष, 2024 की हर बाधा को पार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों के सहयोग से वर्तमान सरकार ने हर मुश्किल का सफलतापूर्वक सामना किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है जिसमें प्रदेशवासियों के भरपूर सहयोग की अपेक्षा है।
वहीं, उपमुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि नया वर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2025 में हिमाचल प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने प्रदेश की जनता के सहयोग और समर्थन से चहुंमुखी विकास की उम्मीद जताई।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों के कल्याण और उन्नति के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे सामाजिक सद्भावना और एकजुटता बनाए रखें और प्रदेश की उन्नति में योगदान दें।
Comments 0