नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर देर शाम आईजीएमसी पहुंचे जहां उन्होंने आनी में हुए बस हादसे के घायल लोगों का कुशलक्षेम जाना। इस घटना पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं भाजपा के समस्त नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर देर शाम आईजीएमसी पहुंचे जहां उन्होंने आनी में हुए बस हादसे के घायल लोगों का कुशलक्षेम जाना। इस घटना पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं भाजपा के समस्त नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया।
खबर खास, शिमला :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर देर शाम आईजीएमसी पहुंचे जहां उन्होंने आनी में हुए बस हादसे के घायल लोगों का कुशलक्षेम जाना।
इस घटना पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं भाजपा के समस्त नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, यह बहुत दुख की बात है। यात्रियों से भरी एक निजी बस के गहरी खाई में गिरने से चालक सहित तीन लोगों की माैत हो गई जबकि 39 यात्री घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल 25 से अधिक यात्रियों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। बाकी घायल आनी अस्पताल में भर्ती हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक निजी बस करसोग के आनी जा रही थी। इसी दाैरान सुबह करीब 11:00 बजे श्वाड-निगान सड़क पर बस शकेलड़ के समीप नीचे खड्ड किनारे गिर गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई । हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दाैरान बस में चालक सहित 42 लोग सवार थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0