हिमाचल के प्रख्यात स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी शिमला के 132 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैँ। जिसके विरोध में गुरुवार को आईजीएमसी परिसर में आउटसोर्स कर्मियों ने गेट मीटिंग के बाद कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।

खबर खास, शिमला :

वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से नौकरी से हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में आईजीएमसी के दूसरे आउटसोर्स कर्मी भी समर्थन में आ गए हैं। आईजीएमसी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि नौकरी से निकाले गए आउटसोर्स कर्मियों के साथ आईजीएमसी के दूसरे कर्मचारी भी साथ खड़े हैं। वह भी हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने बताया कि कल 500 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। सफाई कर्मचारी यूनियन की उपाध्यक्ष निशा ने बताया कि उन्हें सुपरवाइजर के माध्यम से सेवाएं समाप्त करने का नोटिस मिला है। एक जनवरी से उनकी रोजी रोटी छीन ली गई है। उन्होंने बताया कि आउटसोर्स पर सेवाएं देने वालों में कई विधवाएं शामिल है। जो सालों से यहां सेवाएं दे रही हैं। अब उन्हें नौकरी से हटा दिया गया है।
गौर रहे कि आईजीएमसी के 151 यानि 50 फीसद डाक्टर पहले ही सर्दियों की छुटि्टयों पर गए हुए हैं। ऐसे में अब आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल से मरीजों की परेशानियों में इजाफा होने वाला है। अस्पताल में सफाई व्यवस्था तो ठप पड़ेगी ही वहीं, वार्ड-अटेंडेंट, सुरक्षा कर्मी और ओटीटी-बॉस भी अपनी सेवाएं नहीं देंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0