हिमाचल पुलिस ने कांगड़ा जिले में बड़ी कार्रवाई की है। नूरपुर पुलिस ने यहां नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का भंड़ा फोड़ किया है जिसका संचालन दुबई से हो रहा था।
हिमाचल पुलिस ने कांगड़ा जिले में बड़ी कार्रवाई की है। नूरपुर पुलिस ने यहां नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का भंड़ा फोड़ किया है जिसका संचालन दुबई से हो रहा था।
खबर खास, शिमला :
हिमाचल पुलिस ने कांगड़ा जिले में बड़ी कार्रवाई की है। नूरपुर पुलिस ने यहां नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का भंड़ा फोड़ किया है जिसका संचालन दुबई से हो रहा था। पुलिस ने उक्त तस्कर से लाखों रुपए और सोने-चांदी के गहने भी बरामद किए हैं।
पुलिस ने बीते रोज पठानकोट से मोहित सिंह को गिरफ्तार कर उसके घर से 4.90 लाख रुपए नकदी, सोने-चांदी के गहने और बीमा बाँड भी बरामद किए हैं। जबकि गगन सरना के घर से पुलिस को 1.25 किलो सोना, चांदी और 1.15 करोड़ रुपए नकद मिले हैं। पुलिस ने अब तक इस गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौर रहे कि बीते साल 27 अक्टूबर को थाना डमटाल के तहत इंदौरा मोड़ से कुलदीप सिंह को 262 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। जांच के दौरान 8 अप्रैल को राजेश कुमार और 13 अप्रैल को अपराधी राज कुमार उर्फ सेठी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने 15 अप्रैल को बलविंदर कोहली को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर पठानकोट से मोहित सिंह उर्फ टोनी के घर से 4.90 लाख नकद, करीब 68 ग्राम सोना और 95 ग्राम चांदी बरामद की गई। 16 अप्रैल को गगन सरना के घर से 1.15 करोड़ रुपए नकद, 125 ग्राम सोना और 4 ग्राम चांदी मिली।
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह की कड़ियां दुबई तक जुड़ी हुई हैं। इसका संचालन दुबई से हो रहा है। जांच में पता चला कि आरोपी नशीले पदार्थों की बिक्री से कमाए गए पैसों को बीमा पॉलिसी, सोना और संपत्ति में निवेश कर रहे थे।
बलविंदर कोहली का बेटा विशाल 2023 के एक मामले में 131 ग्राम हेरोइन और 1.04 करोड़ रुपए के साथ पकड़ा गया था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह फरार है। पुलिस ने अब तक करीब 3 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति और नकदी जब्त की है।
हिमाचल के डीजीपी ने लोगों से नशा संबंधी गतिविधियों की संलिप्त तस्करों की सूचना नजदीकी थाने में देने की अपील की है। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0