दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त जारी, 10.10 लाख महिलाओं और बेटियों के खातों में पहुंचे 212.16 करोड़ रुपये
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त जारी, 10.10 लाख महिलाओं और बेटियों के खातों में पहुंचे 212.16 करोड़ रुपये
खबर खास | चंडीगढ़
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत पात्र 35.06 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 1,129.05 करोड़ रुपये सीधे भेजे।
राशि हस्तांतरित करने के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त जारी कर दी गई है। इस किस्त के तहत 10.10 लाख पात्र महिलाओं और बेटियों के खातों में 212.16 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। इस किस्त के साथ योजना के तहत अब तक 11 किस्तों में कुल 2,254.47 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उद्योगों के लिए 20 लाभार्थियों को 153.45 करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा हर घर गृहिणी योजना के तहत 5 लाख लाभार्थियों के खातों में 19.68 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए।
इसी तरह भावांतर भरपाई योजना के तहत 49.89 करोड़ रुपये जारी किए गए। वहीं दयालु योजना के तहत 4,520 लाभार्थियों के खातों में 168.13 करोड़ रुपये भेजे गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सीधे पहुंचाने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण व्यवस्था का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे लाभार्थियों के बैंक खातों में सरकारी सहायता सीधे पहुंच रही है और प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0