खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तुरंत प्रभाव से 12 आईएएस और 67 एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं तबादला आदेश जारी किए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समेत कई विभागों में अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल को महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का प्रभार भी सौंपा गया है।
महिला एवं बाल विकास तथा अभिलेखागार विभागों की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार को मत्स्य पालन तथा अभिलेखागार विभागों की आयुक्त एवं सचिव लगाया गया है। आशिमा बराड़ को सहकारिता विभाग की आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की प्रबंध निदेशक लगाया गया है। अम्बाला के मंडलायुक्त फूल चंद मीणा को रोहतक का मंडलायुक्त लगाया गया है।
अभिलेखागार विभाग के महानिदेशक एवं सचिव शेखर विद्यार्थी को अग्निशमन सेवाएं विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। दुष्मंता कुमार बेहरा को परिवहन आयुक्त तथा परिवहन विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। रोहतक के आयुक्त अंशज सिंह को स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान का महानिदेशक एवं अम्बाला का आयुक्त लगाया गया है।
मानव संसाधन विभाग के निदेशक एवं व्यापार मेला प्राधिकरण हरियाणा के प्रशासक विनय प्रताप सिंह को आबकारी एवं कराधान आयुक्त, आबकारी एवं कराधान विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पर्यटन विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव डॉ. शालीन को हरियाणा राज्य भांडागार निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
सलोनी शर्मा को भिवानी की अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी तथा जिला नगर आयुक्त, भिवानी लगाया गया है। हर्षित कुमार को नगर निगम, सोनीपत का आयुक्त तथा जिला नगर आयुक्त, सोनीपत लगाया गया है। राहुल मोदी को जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी लगाया गया है।
एचसीएस अधिकारियों में वीरेंद्र सिंह सहरावत को अतिरिक्त श्रम आयुक्त (प्रशासन) तथा हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया है। अनुराग ढालिया को फतेहाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, फतेहाबाद लगाया गया है। योगेश कुमार मेहता को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा विशेष सचिव लगाया गया है। नवीन कुमार आहूजा को यमुनानगर का अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। मनीषा शर्मा को जिला नगर आयुक्त, पलवल लगाया गया है।
शाहाबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलेक्टर विवेक चैधरी नगर निगम, पानीपत का अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है। नरेंद्र पाल मलिक आबकारी एवं कराधान विभाग में फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारी लगाया गया है। राजेश कुमार-1 को नगर निगम, फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिलोक चंद को बड़खल का उप मंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
हरियाणा रोडवेज, रोहतक के महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया को हरियाणा रोडवेज, गुरुग्राम का महाप्रबंधक लगाया गया है। गौरी मिड्ढ़ा को फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।जगदीप सिंह को मंडलायुक्त हिसार के कार्यालय में ओएसडी लगाया गया है। डॉ. पूजा भारती हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला में सचिव लगाया गया है। परमजीत चहल को उप मंडल अधिकारी (नागरिक), उत्तरी गुरुग्राम लगाया गया है। सुमित कुमार को नगर निगम, गुरुग्राम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।
हरियाणा पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक आशुतोष राजन को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, गुरुग्राम में जोनल प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अश्वनी कुमार को एसडीओ (नागरिक), नूंह, सतेंदर सिवाच को जिला नगर आयुक्त, कुरुक्षेत्र लगाया गया है।
संजीव कुमार को एसडीओ (नागरिक), दक्षिण गुरुग्राम, प्रदीप अहलावत-2 को जिला परिषद, नूंह और डीआरडीए, नूंह का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। नगर निगम, रोहतक के संयुक्त आयुक्त भूपेन्द्र सिंह को जिला परिषद, रोहतक और डीआरडीए, रोहतक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त राजीव प्रसाद को सहकारी चीनी मिल, करनाल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। सहकारी चीनी मिल, सोनीपत की प्रबंध निदेशक सुश्री श्वेता सुहाग को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक की सम्पदा अधिकारी तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी, रोहतक लगाया गया है। अनुपमा मलिक को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम-2 का सम्पदा अधिकारी तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी, गुरुग्राम लगाया गया है। मनीष कुमार फोगाट को जिला नगर आयुक्त, झज्जर तथा सिटी मैजिस्ट्रेट, झज्जर लगाया गया है। बेलिना को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), महेंद्रगढ़ लगाया गया है। चिनार को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक), हथीन लगाया गया है। आशीष कुमार को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक), इसराना लगाया गया है।
मानव संसाधन निदेशालय के संयुक्त निदेशक और उप सचिव संयम गर्ग को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक), कालका लगाया गया है। नगर निगम, गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार-3 को जिला परिषद, रेवाड़ी और डीआरडीए, रेवाड़ी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। अनिल कुमार यादव को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), होडल लगाया गया है। विनेश कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), अंबाला कैंट तथा आबकारी क्षेत्र, अंबाला कैंट में सरकारी भूमि के प्रबंधन के लिए संपदा अधिकारी लगाया गया है। कपिल कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पेहोवा लगाया गया है। सुरेश कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), रतिया लगाया गया है।
उप-मंडल अधिकारी (नागरिक), चरखी दादरी श्री नवीन कुमार को संपदा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद और भूमि अधिग्रहण अधिकारी, फरीदाबाद लगाया गया है।होशियार सिंह को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) जुलाना लगाया गया है। सुशील कुमार-4 को लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग का उप सचिव लगाया गया है। हितेंद्र कुमार को नगर निगम, एनआईटी, फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है। सुभाष चंद्र-1 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), सोनीपत लगाया गया है। मीतू धनखड़ को मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, गुरुग्राम लगाया गया है।
प्रवीन कुमार को सहकारी चीनी मिल, जींद का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। जगदीश चंद्र को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बाढड़ा लगाया गया है। राजेश कुमार-2 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), फतेहाबाद लगाया गया है। गौरव गुप्ता को फतेहाबाद का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। जय प्रकाश को हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग, पंचकूला का सचिव तथा अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।आंचल भास्कर को संपदा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हिसार तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी, हिसार लगाया गया है। रविन्द्र मलिक को सिटी मजिस्ट्रेट, सोनीपत लगाया गया है।
रेणुका को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बेरी लगाया गया है। प्रवेश कादियान को गन्नौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। नरेंद्र कुमार को रादौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। अमन कुमार को थानेसर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। अनमोल को सोनीपत जिला परिषद और डीआरडीए, सोनीपत का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। नीरज शर्मा को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), गुरुग्राम का निदेशक लगाया गया है।
नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रही नमिता कुमारी को नगर निगम, रोहतक का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है। विपिन कुमार को हरियाणा रोडवेज, रोहतक का महाप्रबंधक लगाया गया है। आशीष सांगवान को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), चरखी दादरी लगाया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट, नूंह अशोक कुमार-3 को उपमंडल अधिकारी, (नागरिक) फिरोजपुर झिरका लगाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट, अंबाला पूजा कुमारी को शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट, सिरसा पारस भगोरिया को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) ऐलनाबाद लगाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट, फतेहाबाद प्रमेश सिंह को उपमंडल अधिकारी, (नागरिक) गुहला लगाया गया है।
हिपा, गुरुग्राम में प्रशिक्षणाधीन अनिल कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट, भिवानी, यश मलिक को सिटी मजिस्ट्रेट, सिरसा अभिषेक गर्ग को सिटी मजिस्ट्रेट, अंबाला, चिन्मय गर्ग को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल का संयुक्त निदेशक (प्रशासन), आशीष कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट, नूंह, जितेंद्र कुमार-4 को सिटी मजिस्ट्रेट, चरखी दादरी तथा जागृति को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का उप सचिव लगाया गया है।
Comments 0