हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त धनपत सिंह ने आज बताया कि प्रदेश की नगर निकाय की 7 नगर निगम, 4 नगर परिषद तथा 21 नगर पालिकाओं में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 2 मार्च को होगा।
हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त धनपत सिंह ने आज बताया कि प्रदेश की नगर निकाय की 7 नगर निगम, 4 नगर परिषद तथा 21 नगर पालिकाओं में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 2 मार्च को होगा।
पानीपत नगर निगम का मतदान 9 मार्च को : धनपत सिंह
राज्य चुनाव आयोग ने नगर निकायों के चुनाव की घोषणा की
2 नगर निगमों में मेयर, 1 नगर परिषद में चेयरमैन, 2 नगर पालिकाओं में चेयरमैन और तीन वार्डों के पार्षद पद के लिए भी होंगे उप-चुनाव
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त धनपत सिंह ने आज बताया कि प्रदेश की नगर निकाय की 7 नगर निगम, 4 नगर परिषद तथा 21 नगर पालिकाओं में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 2 मार्च को होगा। इसके अलावा नगर निगम पानीपत में मतदान की तिथि 9 मार्च रहेगी । साथ ही दो नगर निगमों में मेयर पद, एक नगर परिषद में चेयरमैन, दो नगर पालिकाओं में चेयरमैन और तीन नगर पालिकाओं के वार्डों में पार्षद पद के लिए उप-चुनाव के लिए भी 2 मार्च को ही मतदान होगा।
धनपत सिंह ने आज पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित राज्य चुनाव आयोग के कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही सम्बन्धित निकाय क्षेत्रों में अभी से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
उन्होंने बताया कि उक्त तिथियों के अनुसार नगर निगम फरीदाबाद, गुरूग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर में चुनाव होंगे जबकि नगर परिषद अम्बाला सदर, पटौदी जटोली मंडी, थानेसर और सिरसा तथा नगर पालिका बराड़ा, बवानी खेडा, लौहारू, सिवानी, जाखल मंडी, फरूख नगर, नारनौंद, बेरी, जुलाना, कलायत, सीवन, पूंडरी, इंद्री, नीलोखेडी, अटेली मंडी, कनीना, तावडू, हथीन, कलानोर, खरखोदा और रादौर में चुनाव होगा ।
उन्होंने बताया कि नगर निगम अम्बाला और सोनीपत में मेयर पद के लिए , नगर परिषद सोहना में चेयरमैन पद के लिए और नगर पालिका असंध और इस्माइलाबाद में चेयरमैन पद के लिए उप चुनाव होगा। इसी प्रकार नगर पालिका सफीदों के वार्ड नंबर 14, तरावड़ी के वार्ड नंबर पांच तथा लाडवा के वार्ड नंबर 11 में पार्षद पद के लिए भी उप चुनाव होगा ।
उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के लिए सम्बन्धित आरओ पांच फरवरी को नोटिस जारी करेंगे। पानीपत नगर निगम को छोड़कर उक्त सभी निकायों में 11 फरवरी से 17 फरवरी तक राजपत्रित अवकाश को छोड़कर सभी कार्य दिवसों में नामांकन पत्र दाखिल होंगे। इसके बाद 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। चुनाव के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक अपने नाम वापिस ले सकते हैं। इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों, मतदान केन्द्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। दो मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
उन्होंने बताया कि नगर निगम पानीपत के लिए 21 फरवरी से 27 फरवरी तक राजपत्रित अवकाश को छोड़कर सभी कार्य दिवसों में नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इसके बाद 9 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। धनपत सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी और इसी दिन चुनाव के परिणाम घोषित होंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0