हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराष्ट्र चुनाव की एक तरफ़ा जीत को लेकर बीजेपी को बधाई देते हुए कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। मुख्यमंत्री आज हिसार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कहा, जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराष्ट्र चुनाव की एक तरफ़ा जीत को लेकर बीजेपी को बधाई देते हुए कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। मुख्यमंत्री आज हिसार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सैनी ने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने का प्रयास करती है । हरियाणा में भी ऐसा करने का कांग्रेस ने प्रयास किया था। हो सकता है आने वाले दिनों में ये कोई और नया रंग ले आए। लेकिन जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है।
डबल इंजन की सरकार तीव्र गति से विकास और कल्याण के काम कर रही है। हरियाणा में जनता ने तीसरी बार बीजेपी की विकास की नीतियों को चुना है। कांग्रेस ने झूठ का सहारा लेकर विकास पर ब्रेेक लगाने की कोशिश की थी, मगर ऐसा हो नहीं पाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस आंकलन करे कि 10 वर्षो में पीएम मोदी ने कितना काम किया और इन्होंने कितना किया। आंकलन करने पर पता चलेगा कि पीएम नरेंद्र मोदी 55 साल के शासन पर कितने भारी पड़े है।
परिसीमन के संबंध में पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्रीने कहा कि 2026 के अंदर परिसीमन को लेकर जो भी गाइडलाइन आएंगी, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी। डीएपी के संबंध में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए सैनी ने कहा कि खाद की प्रदेश में कोई कमी नहीं है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0