शहर को स्वच्छता की बेहतर सुविधाएं प्रदान करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने सोमवार को शहर में लगभग 120 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
शहर को स्वच्छता की बेहतर सुविधाएं प्रदान करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने सोमवार को शहर में लगभग 120 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
लोहरा पुल के निर्माण के लिए परियोजना शुरू; जमालपुर डंप साइट और जैनपुर साइट से पुराने कचरे के निपटारे के लिए भी परियोजनाएं शुरू की गईं
नगर निगम की जमालपुर मुख्य डंप साइट पर बायो-रीमेडिएशन के बाद कचरे के ढेर हटाए जाएंगे
खबर खास, लुधियाना/चंडीगढ़ :
शहर को स्वच्छता की बेहतर सुविधाएं प्रदान करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने सोमवार को शहर में लगभग 120 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
सिद्धवां नहर पर लोहारा पुल के निर्माण और जमालपुर डंप साइट (लगभग 19.62 लाख मीट्रिक टन) तथा जैनपुर साइट (2 लाख मीट्रिक टन से अधिक) पर जमा पुराने कचरे के निपटारे के लिए परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत लगभग 120 करोड़ रुपये है।
सबसे पहले, कैबिनेट मंत्री ने लुधियाना दक्षिण की विधायक रजिंदरपाल कौर छीना और नगर निगम आयुक्त आदित्य डेचलवाल के साथ लोहारा क्षेत्र में सिद्धवां नहर पर पुल (लोहरा पुल) निर्माण परियोजना का उद्घाटन किया। यह पुल लगभग 12.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। विधायक छीना ने कहा कि यह शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इस पुल के निर्माण से इलाके में यातायात सुचारू होगा।
मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने लुधियाना दक्षिण क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए अपने विशेष कोटे से 1 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा भी की।
इसके अलावा, मंत्री ने लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल और नगर निगम आयुक्त आदित्य डेचलवाल के साथ ताजपुर रोड स्थित जमालपुर मुख्य डंप साइट पर जमा लगभग 19.62 लाख मीट्रिक टन कचरे के निपटारे के लिए परियोजना का उद्घाटन किया। लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही इस परियोजना के तहत कचरे के ढेर हटाए जाएंगे। इन कचरे के ढेरों का निपटारा बायो-रीमेडिएशन प्रक्रिया से किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल ने कहा कि पुराने कचरे के निपटारे से शहरवासियों को दुर्गंध से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कचरा हटने के बाद नगर निगम की लगभग 41 एकड़ भूमि खाली हो जाएगी और इसे शहरवासियों की भलाई के लिए उपयोग किया जाएगा।
बाद में, डॉ. रवजोत सिंह ने गिल क्षेत्र के विधायक जीवन सिंह संगोवाल और नगर निगम आयुक्त आदित्य डेचलवाल के साथ नगर निगम की जैनपुर साइट से 2 लाख मीट्रिक टन से अधिक पुराने कचरे के निपटारे के लिए परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 11 करोड़ रुपये है। कचरे का निपटारा बायो-रीमेडिएशन के जरिए किया जाएगा। इसके बाद, लगभग 29 एकड़ भूमि खाली हो जाएगी और इसका उपयोग नगर निगम की भविष्य की परियोजनाओं के लिए किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्रीने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। सोमवार को जिन परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ, उनसे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सतत विकास के लिए निरंतर कार्यरत है और राज्यभर में उच्च गुणवत्ता वाला बुनियादी ढांचा स्थापित किया जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0