पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम कसकर राज्य सरकार ने आम लोगों को हो रही अनावश्यक परेशानी और असुविधा को रोका है। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उन राजस्व अधिकारियों पर व्यंग्य कसा, जो सामूहिक छुट्टियों या हड़तालों के बहाने आम आदमी को तंग करते थे।