कुपवी के टिक्कर में मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान जंगली मुर्गा परोसने के मामले में भाजपा विधायक समेत मीडिया कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किए जाने पर भाजपा विधायक दल ने विरोध प्रदर्शन किया। जयराम ठाकुर के नेतृत्व में तपोवन विधान सभा परिसर में भाजपा विधायकों ने जंगली मुर्गे के साथ प्रदर्शन किया और सरकार को तानाशाही से बाज आने की बात कही।
खबर खास, धर्मशाला :

उन्होंने मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को मुर्गा खाने, खिलाने और शिकार करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाना चाहिए था लेकिन मुकदमा दर्ज हो रहा है मीडिया के खिलाफ, जिन्हें सरकार स्वयं ले गई थी और पूरे कार्यक्रम की कवरेज करवाई। मीडिया को सीएम के प्रतिनिधियों ने ही मेन्यू दिया था। जब सब कुछ मुख्यमंत्री की कोर टीम ने किया तो फिर मुकदमा पत्रकारों और भाजपा के विधायकों पर क्यों हो रहा है। सरकार यह मुकदमा तुरंत वापस ले।
जयराम ने कहा कि सुक्खू सरकार ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। भ्रष्टाचार के इस खेल में मुख्यमंत्री कार्यालय पूरी तरह सेशामिल है। इसलिए हर दिन भ्रष्टाचार का मामला सामने आने पर सरकार द्वारा आरोपों पर सख्ती से कार्रवाई करने के बजाय भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जाता है। भ्रष्टाचार उजागर करने वाले विपक्ष के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की जाती है। प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक के बाद घोटाले के आरोप सरकार पर लग रहे हैं और सरकार उस कार्रवाई करने के बजाय इधर-उधर की बाते कर रही है। अगर ऐसे भ्रष्टाचार के मामलों में मुख्यमंत्री और सरकार की संलिप्तता नहीं हैं तो आरोपों की जांच क्यों नहीं करवाई जाती। मामले में जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जाती?
Comments 0