विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन का स्तम्भ तथा मार्गदर्शक होते हैं। वह अपना समय देकर हमारे जीवन को संवारते हैं तथा आगे बढ़ाते हैं।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन का स्तम्भ तथा मार्गदर्शक होते हैं। वह अपना समय देकर हमारे जीवन को संवारते हैं तथा आगे बढ़ाते हैं।
खबर खास, शिमला :
हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने देश व प्रदेश के सभी शिक्षकों को शिक्षा दिवस की बधाई दी है।
अपने बधाई संदेश में पठानियां ने कहा कि यह दिन भारत के प्रथम राष्ट्रपति, भारत रत्न, प्रख्यात विद्वान, भारतीय संस्कृति के संवाहक और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन का स्तम्भ तथा मार्गदर्शक होते हैं। वह अपना समय देकर हमारे जीवन को संवारते हैं तथा आगे बढ़ाते हैं। शिक्षक हमें न सिर्फ शिक्षा देते हैं बल्कि हमें अच्छा इन्सान बनाने का प्रयास करते हैं। उनकी यही बातें ही हमारे जीवन में निखार लाती हैं। पठानियां ने कहा कि शिक्षा से इन्सान सिर्फ शिक्षित ही नहीं होता है बल्कि आत्मनिर्भर भी बनता है। पठानियां ने कहा कि हमें अपने प्रदेश पर गर्व है आज हम शिक्षा के क्षेत्र में केरल के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
इस अवसर पर पठानियां ने सभी शिक्षकों का आह्वान किया कि वे डॉ0 राधाकृष्णन द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों को अपनाते हुए उनके सुझाए मागों का अनुसरण करें तथा देश के भीतर शिक्षा का द्वीप प्रज्जवलित कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0