अपने बधाई सन्देश में पठानियां ने कहा कि दशहरा पर्व अधंकार पर प्रकाश, झूठ पर सत्य तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है जिसे सम्पूर्ण देशवासी बड़े श्रद्धाभाव उल्लास तथा पारम्परिक तरीके से मनाते हैं।
अपने बधाई सन्देश में पठानियां ने कहा कि दशहरा पर्व अधंकार पर प्रकाश, झूठ पर सत्य तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है जिसे सम्पूर्ण देशवासी बड़े श्रद्धाभाव उल्लास तथा पारम्परिक तरीके से मनाते हैं।
खबर खास, शिमला :
हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दशहरा पर्व की प्रदेश तथा देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने बधाई सन्देश में पठानियां ने कहा कि दशहरा पर्व अधंकार पर प्रकाश, झूठ पर सत्य तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है जिसे सम्पूर्ण देशवासी बड़े श्रद्धाभाव उल्लास तथा पारम्परिक तरीके से मनाते हैं। यह पर्व हिन्दुओं का ऐतिहासिक तथा कई पौराणिक घटनाओं पर आधारित है। एक मान्यता अनुसार इसी दिन माँ दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था वहीं भगवान श्री राम ने इसी दिन असुरों के राजा रावण के साथ निर्णायक युद्ध कर उनको पराजित किया था जो बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।
पठानियां ने कहा कि हमें इन पौराणिक घटनाओं से सीख लेनी चाहिए तथा इसे अपने जीवन के सिद्धान्तों के साथ जोड़ना चाहिए। पठानियां ने कहा कि अच्छाई का मार्ग जरूर कठिन है लेकिन यह दीर्घकालीन है जबकि बुराई असत्य पर आधारित अल्पकालीन है।
इस अवसर पर पठानियां ने सभी प्रदेश तथा देश वासियों के सुखद तथा समृद्ध जीवन की कामना की है तथा भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की नेक सलाह दी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0