हिमाचल प्रदेश में भाजपा डा. राजीव बिंदल को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। सोमवार को भाजपा मुख्यालय शिमला के दीपकमल में आयोजित नामांकन प्रक्रिया के दौरान सिर्फ राजीव बिंदल ने अध्यक्ष पद ने ही नामांकन पत्र भरा है।

खबर खास, शिमला :

भाजपा विधायक दल की ओर से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसदों की तरफ से अनुराग ठाकुर और प्रदेश पदाधिकारियों की तरफ से पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने राजीव बिंदल के नाम का प्रस्ताव किया है।
हालांकि सिंगल नामांकन होने के बाद स्पष्ट हो गया कि राजीव बिंदल को पार्टी दोबारा संगठन की कमान सौंप सकती है। अध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया से राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और इंदू गोस्वामी दोनों ही नदारद रहे। इन दोनों को भी अध्यक्ष पद का बड़ा दावेदार माना जा रहा था।
गौर रहे कि राजीव बिंदल साल 2022 के विधानसभा चुनाव नाहन सीट से कांग्रेस के अजय सोलंकी से हार गए थे। वह तीन साल से अधिक समय तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। लेकिन मई 2020 में कोरोना काल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बिंदल को अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
सूत्रों की मानें तो बिंदल के नाम का समर्थन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल व अनुराग ठाकुर ने किया है। वैसे बिंदल का आरएसएस से भी जुड़ाव रहा है।
राजीव बिंदल के अलावा अध्यक्ष के लिए राजीव भारद्वाज, सिकंदर कुमार, इंदू गोस्वामी, त्रिलोक जम्वाल, विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा शामिल है। मगर, दोपहर एक बजे तक इनमें से किसी ने भी नामांकन नहीं भरा।
अब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कल केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह शिमला के पीटरहॉफ में करेंगे। इसी तरह आज राष्ट्रीय परिषद सदस्य के आठ पदों को भी नामांकन भरे गए। इनकी छंटनी तीन बजे की जाएगी। शाम पांच बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, कंगना रनोट, राजीव भारद्वाज, इंदू गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य निर्वाचित किए गए हैं।
भारद्वाज ने बताया कि इस नामांकन प्रक्रिया के दौरान हमें राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के लिए 8 नामांकन प्राप्त हुए जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद ठाकुर, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, महामंत्री त्रिलोक कपूर, पवन काजल, रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, डॉ.राजीव सहजल और संजीव कटवाल शामिल है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0