76 व्यक्तियों के खिलाफ की एहतियातन कार्रवाई, 116 को पूछताछ के बाद किया रिहा
76 व्यक्तियों के खिलाफ की एहतियातन कार्रवाई, 116 को पूछताछ के बाद किया रिहा
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 46वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिह्नित और मैप किए गए 471 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।
आज 46वें दिन पुलिस टीमों ने 163 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो हथियार बरामद किए, जिसके साथ मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियां 13,208 हो गई हैं।
इसके अलावा 76 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 116 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान पांच भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा की जा सकती है।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘यु़द्ध नशेयां विरुद्ध’ को 371वें दिन भी जारी रखा है, जिसमें शनिवार को 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 2.3 किलो हेरोइन, 7 किलोग्राम गांजा, 109 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 1000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ केवल 371 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 52,527 हो गई है। नशा छुड़ाऊ मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने आज 34 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।
--
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0