भाजपा के वरिष्ठ नेता किशन कपूर के निधन पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि किशन कपूर समाजसेवी, ईमानदार, सरल स्वभाव व्यक्तित्व के साथ-2 जिला कांगड़ा के क़द्दावर नेता के रूप में भी जाने जाते थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता किशन कपूर के निधन पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि किशन कपूर समाजसेवी, ईमानदार, सरल स्वभाव व्यक्तित्व के साथ-2 जिला कांगड़ा के क़द्दावर नेता के रूप में भी जाने जाते थे।
खबर खास, शिमला :
भाजपा के वरिष्ठ नेता किशन कपूर के निधन पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि किशन कपूर समाजसेवी, ईमानदार, सरल स्वभाव व्यक्तित्व के साथ-2 जिला कांगड़ा के क़द्दावर नेता के रूप में भी जाने जाते थे। किशन कपूर पांच मर्तबा धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए व कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसद भी रहें। उन्होंने कहा कि किशन कपूर भाजपा सरकार में परिवहन, जनजातीय विकास, मुद्रण एवं लेखन सामग्री, कानून मंत्री, उद्योग, शहरी विकास, आवास और नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री, उद्योग, श्रम और रोजगार और सैनिक कल्याण, खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री भी रहे। उनका प्रदेश की राजनीति व विकास में अहम योगदान रहा हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि विशेषकर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र व कांगड़ा की जनता विकास कार्यो व सामाजिक योगदान के लिए हमेशा उन्हें याद रखेंगी । रोहित ठाकुर ने किशन कपूर के निधन पर गहरी सवेंदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0