विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि, सुधीर का विशेषाधिकार प्रस्ताव का नोटिस विधानसभा की कार्यवाही का हिस्सा नहीं था।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि, सुधीर का विशेषाधिकार प्रस्ताव का नोटिस विधानसभा की कार्यवाही का हिस्सा नहीं था।
खबर खास, शिमला :
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की ओर से लाए गए विशेषाधिकार प्रस्ताव को स्पीकर ने खारिज कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि, सुधीर का विशेषाधिकार प्रस्ताव का नोटिस विधानसभा की कार्यवाही का हिस्सा नहीं था।
उन्होंने कहा कि सुधीर को नियमों का हवाला देते हुए विशेषाधिकार प्रस्ताव लाना चाहिए। इसे सोशल मीडिया और मीडिया को नहीं देना चाहिए। इसके बाद विधानसभा ने फैसला लिया कि बिना किसी नियम के प्रिविलेज मोशन लाया, इसलिए इसे रिजेक्ट किया जाता है।
गौर रहे कि बीते रोज सुधीर शर्मा सीएम के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कई मौको पर झूठ बोलकर सदन को गुमराह करने के आरोप जड़े थे। वहीं, सुधीर ने कहा कि वह इसे दोबारा से लाएंगे।
इससे पूर्व सीएम के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन में नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट कर दिया। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है, उसके बाद से इंडस्ट्री यहां से पलायन कर रही है। उद्योग बेरोजगारों को रोजगार देने का बहुत बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा, इंडस्ट्री को कांग्रेस ने लूट लूट कर खत्म कर दिया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0