होली उत्सव के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और उनकी पत्नी जानकी शुक्ला ने भाग लिया और प्रदेश के लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
होली उत्सव के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और उनकी पत्नी जानकी शुक्ला ने भाग लिया और प्रदेश के लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
खबर खास, शिमला :
होली उत्सव के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और उनकी पत्नी जानकी शुक्ला ने भाग लिया और प्रदेश के लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी पत्नी कमलेश ठाकुर और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के साथ राजभवन पहुंच कर राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी समारोह में शामिल हुए।
नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर अपनी पत्नी डॉ. साधना ठाकुर, अन्य भाजपा विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ राज्यपाल से मिले और होली की बधाई दी। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा तथा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर राज्यपाल ने इस कहा कि होली उत्सव एकता, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है और लोग सभी मतभेदों को भुलाकर एक साथ मिलकर इस पर्व का मनाते हैं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व देश और हिमाचल प्रदेश की एकता और अखण्डता का जीवंत प्रतीक है। देवभूमि के रूप में विख्यात हिमाचल में होली की अपनी एक समृद्ध परम्परा है।
राज्यपाल ने नशे की बुराई के खिलाफ चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान ‘हिमाचल बचाओ, नशा भगाओ’ पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में गांवों के लोग बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं और होली की भावना के माध्यम से यह अभियान और मजबूत होगा। उन्होंने सभी से गरिमा और सद्भाव के साथ इस पर्व को मनाने का आह्वान किया।
पूजा कला मंच के कलाकारों ने होली उत्सव पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
होली मिलन उत्सव में राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया। राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0