हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर शुक्रवार को होली खेलने के दौरान जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में बंबर ठाकुर के साथ उनका पीएसओ भी घायल हो गया। उन दोनों को गोलियां लगी जिसमें वह घायल हो गए।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर शुक्रवार को होली खेलने के दौरान जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में बंबर ठाकुर के साथ उनका पीएसओ भी घायल हो गया। उन दोनों को गोलियां लगी जिसमें वह घायल हो गए।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर शुक्रवार को होली खेलने के दौरान जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में बंबर ठाकुर के साथ उनका पीएसओ भी घायल हो गया। उन दोनों को गोलियां लगी जिसमें वह घायल हो गए। बंबर ठाकुर को आईजीएमसी शिमला तो पीएसओ को बिलासपुर एम्स रेफर कर दिया गया। उनकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बंबर शुक्रवार दोपहर को अपनी पत्नी के साथ सरकारी आवास में समर्थकों के साथ होली खेल रहे थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनपर फायरिंग कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस फायरिंग में बंबर और उनके पीएसओ संजीव को गोलियां लगी। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा भी किया है।
बंबर ठाकुर के भाई ने बताया कि बंबर से मिलने लोग आ रहे थे। इस दौरान चार लोग आए। दो लोग गोली चलाने में लग गए। तब बंबर ठाकुर ने गाड़ी के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। उन्होंने कहा कि बंबर ठाकुर ने चिट्टे के खिलाफ आवाज उठाई थी। हो सकता है इस वजह से उन पर हमला किया गया हो। पूर्व में हमला करने वाले लोग भी गोली चलाने वालों में शामिल हो सकते हैं। कुछ बड़े लोगों का भी इसमें हाथ हो सकता है।
बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने कहा कि गोलियां चलाने वालों की जल्द पहचान और गिरफ्तारी होगी।
वहीं, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने बंबर ठाकुर से बात की है। बंबर ने एम्स बिलासपुर के बजाय शिमला आने की इच्छा जाहिर की है। इसके बाद उन्होंने बिलासपुर उपायुक्त को निर्देश दिए कि बंबर को शिमला रेफर किया जाएगा। उन्होंने पुलिस को गोली चलाने वालों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए है।
गौर रहे कि बंबर ठाकुर पर पहले भी एक बार हमला हो चुका है। 23 फरवरी 2024 को रेल लाइन निर्माण कंपनी के कार्यालय के बाहर हमले में उनका एक दांत टूट गया था। तब 11 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद हमले के मुख्य आरोपी पर बिलासपुर कोर्ट परिसर के बाहर 20 जून 2024 को गोलियां चलाई गई। इस मामले में बंबर के बेटे समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0