हिमाचल प्रदेश पुलिस और उत्तराखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर गौहत्या में शामिल कुख्यात गैंगस्टर को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एहसान पुत्र बुद्धू उर्फ फिल्टर निवासी गांव गंदेवड़ा, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस और उत्तराखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर गौहत्या में शामिल कुख्यात गैंगस्टर को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एहसान पुत्र बुद्धू उर्फ फिल्टर निवासी गांव गंदेवड़ा, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है।
प्रदेश और यूके पुलिस ने संयुक्त अभियान चला किया आरोपी को गिरफ्तार खबर खास, शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस और उत्तराखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर गौहत्या में शामिल कुख्यात गैंगस्टर को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एहसान पुत्र बुद्धू उर्फ फिल्टर निवासी गांव गंदेवड़ा, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। उसे पौंटा साहिब-उत्तराखंड सीमा के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक उक्त गिरफ्तारी बुधवार तड़के टिमली धर्मावाला के पास सहसपुर क्षेत्र में हुई। आरोपी मोटरसाइकिल पर जा रहा था, तभी उसे पुलिस चौकी पर रोका गया। हालांकि, रुकने के बजाय उसने भागने का प्रयास किया, जिसके चलते पुलिस टीमों ने उसका पीछा किया। पीछा करने के दौरान आरोपी ने टिमली वन क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें वह पैर में घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए विकासनगर के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। एहसान सहारनपुर का कुख्यात पशु तस्कर है और क्लेमेंट टाउन थाने में दर्ज एक मामले में उसके सिर पर 15,000 का इनाम था। वह कुरुक्षेत्र में भी कई मामलों में वांछित था। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों सहित 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0