कार्यकर्ताओं ने अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी के बाहर लगे पोस्टरों पर काले रंग की स्प्रे भी की।
कार्यकर्ताओं ने अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी के बाहर लगे पोस्टरों पर काले रंग की स्प्रे भी की।
खबर खास, चंडीगढ़ :
जालंधर में आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। जालंधर में आप कार्यकर्ताओं ने सांसद हरभजन सिंह के घर के बाहर गद्दार लिख दिया और जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकर्ताओं ने लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के बाहर अशोक मित्तल के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला भी जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंजाब के गद्दार जैसे नारे भी लगाए।
कार्यकर्ताओं का आरोप था कि हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक समेत सात राज्यसभा सांसदों ने आप को छोड़कर भाजपा का दामन थामकर गद्दारी की है। इन कार्यकर्ताओं ने अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी के बाहर लगे पोस्टरों पर काले रंग की स्प्रे भी की।
विरोध प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने अपने सिर पर काली पट्टियां बांधी हुई थीं। उन्होंने हरभजन सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान वहां पुलिस भी मौजूद थी लेकिन बावजूद इसके कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर 'गद्दार' शब्द लिखा। इस दौरान, जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो कुछ कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0