पुलिस टीमों ने 77 व्यक्तियों के खिलाफ की एहतियाती कार्रवाई, 72 को पूछताछ के बाद किया रिहा
पुलिस टीमों ने 77 व्यक्तियों के खिलाफ की एहतियाती कार्रवाई, 72 को पूछताछ के बाद किया रिहा
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 55वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 363 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरां ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने की थी।
एंटी ‑गैंगस्टर टास्क फ़ोर्स पंजाब (एजीटीएफ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।
अभियान के 55वें दिन पुलिस टीमों ने 172 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3 हथियार बरामद किए। इसके साथ ही इस मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 14,894 हो गई है।
इसके अलावा 77 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 72 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 3 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना साझा कर सकते हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को 380वें दिन भी जारी रखते हुए आज 91 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 706 ग्राम हेरोइन, 364 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1.37 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
इसके साथ ही केवल 380 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 53,853 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 21 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0