आयोग के प्रवक्ता ने दी जानकारी
आयोग के प्रवक्ता ने दी जानकारी
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) फरीदकोट से कुलदीप सिंह एवं अन्य बनाम पंजाब राज्य एवं अन्य मामले में अब तक की गई कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट तलब की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि जसवीर कौर, पंच बंसा सिंह, पंच अमरीक सिंह एवं अन्य के खिलाफ एस.सी./एस.टी. एक्ट के तहत एफ.आई.आर. दर्ज करने के मामले में अमनदीप कौर, सरपंच, पत्नी कुलदीप सिंह, निवासी ग्राम पंचायत चंद भान, ब्लॉक जैतो, जिला फरीदकोट की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस मामले की अगली सुनवाई की तिथि 25-03-2026 निर्धारित की गई है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस सम्बन्धी पंजाब पुलिस से प्राप्त रिपोर्ट पर विचार करने के बाद आयोग ने निर्देश दिया है कि सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन स्पेशल लीव पिटीशन नंबर 13440 ऑफ 2025 को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी रिपोर्ट तथा अन्य कानूनी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी से जांच करवाकर 25-03-2026 तक आयोग को भेजी जाए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0