मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' थीम पर आयोजित 'गुरुग्राम रन' को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' थीम पर आयोजित 'गुरुग्राम रन' को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
एक राष्ट्र, एक चुनाव राष्ट्रहित का विचार है : मुख्यमंत्री
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 'एक राष्ट्र एक चुनाव' (वन नेशन वन इलेक्शन) सिर्फ एक राजनीतिक विचार नहीं है, यह राष्ट्रहित का विचार है। यह समय, संसाधन और जन-भागीदारी को और अधिक सशक्त करने वाला विचार है। मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' थीम पर आयोजित 'गुरुग्राम रन' को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने 'गुरुग्राम रन' को हरी झंडी दिखाने से पूर्व उपस्थित युवा शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि 'वन नेशन-वन इलेक्शन' सिर्फ एक नारा नहीं है बल्कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उस समग्र सोच का प्रतीक है, जो एकता में शक्ति को मानती है। 'वन नेशन-वन इलेक्शन' प्रधानमंत्री के उसी सपने की कड़ी है, जिसे हमने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के रूप में देखा है। यह विचार देश के हर नागरिक को एक समान अवसर देता है, एक साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में चुनाव एक समय पर कराने से चुनावों पर आने वाला खर्च कई गुणा कम हो सकता है। प्रशासनिक मशीनरी का बेहतर उपयोग हो सकता है। साथ ही विकास की रफ्तार बिना रुके आगे बढ़ सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौड़, विशेष रूप से हमारे युवाओं के लिए एक संदेश है कि राष्ट्र निर्माण सिर्फ बैठकों और नीतियों से नहीं होता, उसमें युवा शक्ति का संकल्प भी निहित है। उन्होंने कहा कि जब युवा शक्ति आगे आती है तो निश्चित रूप से बदलाव की लहर उठती है। 'गुरुग्राम रन' में भाग ले रही युवा शक्ति इस बात का प्रतीक है कि भारत का भविष्य जाग चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा यह दौड़ सिर्फ शरीर की फिटनेस की नहीं, लोकतंत्र की फिटनेस का भी प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा, यह राष्ट्र निर्माण का कार्य है, जिसमें हर नागरिक की भूमिका है अनिवार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'वन नेशन-वन इलेक्शन' को सफल बनाना है, तो हमें नवाचार की, संवाद की और संवेदनशीलता की जरूरत है। उन्होंने युवा शक्ति से आह्वान किया कि वे कॉलेजों में, गाँव की चौपालों में, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा कर एक सार्थक माहौल बनाने में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सरकार का काम नहीं है। यह राष्ट्र निर्माण का कार्य है, जिसमें हर नागरिक की भूमिका अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उपस्थित युवा शक्ति से कहा कि आप सभी की सक्रिय भागीदारी से ही यह विचार प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचेगा।
देश जब एकजुट होकर किसी सामाजिक अथवा राष्ट्रीय चुनौती के विरुद्ध खड़ा होता है, तब सफलता निश्चित होती है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल देश में सामाजिक जागरूकता और जनसहभागिता का सशक्त उदाहरण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2015 में हरियाणा की पावन धरती से इस अभियान का शुभारंभ किया गया था। तब से लेकर आज तक, न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश ने इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया और इसके निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
गुरुग्राम से निकली प्रेरणा बन सकती है हरियाणा तथा समूचे भारत में परिवर्तन का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम सिर्फ एक आधुनिक शहर नहीं है। यह भारत की नव-उद्यमिता, तकनीकी विकास और युवा सशक्तिकरण का प्रतीक है। आधुनिक तकनीक, नवाचार और कौशलयुक्त युवाओं की शक्ति का केंद्र बन चुके माता शीतला की इस पावन धरा से निकली प्रेरणा पूरे हरियाणा में और फिर पूरे भारतवर्ष में परिवर्तन का संकल्प बन सकती है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0