ओएसडी (मीडिया)/ मुख्यमंत्री अमनजोत सिंह और विभाग के सचिव रामवीर ने दोनों अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के बाद के सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं
ओएसडी (मीडिया)/ मुख्यमंत्री अमनजोत सिंह और विभाग के सचिव रामवीर ने दोनों अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के बाद के सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं
खबर खास, चंडीगढ़ :
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग (डीआईपीआर), पंजाब के अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त निदेशक हरजीत सिंह ग्रेवाल और उप निदेशक (आर्ट) हरदीप सिंह को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।
विभाग की ओर से आयोजित इस सेवानिवृत्ति समारोह में मुख्यमंत्री के ओएसडी (मीडिया) अमनजोत सिंह, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव रामवीर, निदेशक विमल सेतिया, अतिरिक्त निदेशक (प्रबंधन) संदीप सिंह गढ़ा, अतिरिक्त निदेशक रणदीप सिंह आहलूवालिया, संयुक्त निदेशक प्रीतकंवल सिंह और मनविंदर सिंह, उप निदेशक गुरमीत सिंह खैहरा, रुचि कालड़ा, नवदीप सिंह गिल, प्रभदीप सिंह नथोवाल और विभाग के पीआरओज़ सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने विभाग के लिए दोनों अधिकारियों के उत्कृष्ट योगदान को याद करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विभाग में 24 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हरजीत सिंह ग्रेवाल और 35 वर्षों की सेवाएं पूरी करने वाले हरदीप सिंह की उनके समर्पण, मेहनत और प्रबंधन कौशल के लिए सराहना की गई। डीआईपीआर में ग्रेवाल और हरदीप सिंह के लंबे योगदान की प्रशंसा करते हुए विभाग के सचिव रामवीर ने उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिये विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0