पंजाब के वित्त मंत्री ने कहा कि दो स्वतंत्र, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फोरेंसिक प्रयोगशालाओं ने 1,191 चेहरे और शरीर की मुद्राओं से जुड़े पैरामीटर का विश्लेषण किया और निष्कर्ष निकाला कि वायरल वीडियो मुख्यमंत्री भगवंत मान से मेल नहीं खाता। उनका आरोप है कि यह वीडियो जनता को गुमराह करने और मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए तैयार किया गया था।