सेक्टर-8 के मंदिर के बाहर उमड़ी भीड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखे लंगर का वीडियो
सेक्टर-8 के मंदिर के बाहर उमड़ी भीड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखे लंगर का वीडियो
चंडीगढ़ में इन दिनों एक अनोखा लंगर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। आमतौर पर लंगर में दाल, रोटी, सब्जी या खीर परोसी जाती है, लेकिन यहां लोगों को खाने के साथ नकद पैसे भी दिए गए। सेक्टर-8 स्थित सनातन धर्म मंदिर के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम को ‘मनी लंगर’ नाम दिया गया।
आयोजन के दौरान लोगों को बर्गर और कोल्ड ड्रिंक के साथ 500-500 रुपये के नोट वितरित किए गए। जैसे ही इस अनोखे लंगर की जानकारी लोगों तक पहुंची, मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे। जरूरतमंदों के साथ वहां पहुंचे अन्य लोगों को भी इस आयोजन के तहत नकद राशि दी गई।
‘द किंग ऑफ अमृतसर’ के नाम से मशहूर राजा डी किंग की ओर से यह आयोजन किया गया। सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति के हाथ में 500 रुपये के नोटों की गड्डी दिखाई दे रही है। वह लंगर में पहुंच रहे लोगों को एक-एक करके 500 रुपये के नोट देता नजर आ रहा है। इसके साथ लोगों को बर्गर और कोल्ड ड्रिंक भी बांटी गई।
मनी लंगर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आयोजन स्थल पर लोगों की भीड़ और नोट बांटने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। लंगर के इस अलग अंदाज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और यह आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है।
राजा डी किंग को अमृतसर का रहने वाला बताया जाता है। उनका नाम राकेश कुमार त्रेहन बताया गया है और वे अमृतसर के ब्यूटी एवेन्यू इलाके में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ‘द किंग ऑफ अमृतसर’ के नाम से पहचान मिली हुई है।
पारंपरिक लंगर से बिल्कुल अलग इस ‘मनी लंगर’ में भोजन के साथ नकद राशि बांटने का अंदाज लोगों के बीच खासा आकर्षण पैदा कर रहा है। यही वजह है कि आयोजन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0