एजीटीएफ ने कैथल में घायल होने के बाद लिया हिरासत में
एजीटीएफ ने कैथल में घायल होने के बाद लिया हिरासत में
खबर खास, चंडीगढ़ :
बीते रोज चंडीगढ़ के सेक्टर नौ में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चीनी की निर्मम हत्या करने वाले गैंगस्टर लक्की पटियाल के दोनों गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एजीटीएफ यानि पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने हरियाणा के कैथल में मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
एजीटीएफ के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनो आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और हथियार बरामद किए हैं। दोनों की पहचान फिरोजपुर निवासी राजन उर्फ पीयूष पहलवान निवासी फिरोजपुर और नवांशहर निवासी प्रीतम शाह के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक राजन कुछ समय पहले मलेशिया से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत लौटा था। दोनों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, चमनप्रीत का परिवार इनकी गिरफ्तारी तक पोस्टमॉर्टम न कराने पर अड़ा था।
एडीटीएफ के स्पेशल डीजीपी प्रमोद बान ने बताया कि दोनों आरोपी अभी घायल हैं। उनसे पूछताछ के बाद मामले में अन्य खुलासे होंगे। मौके पर दोनों से तीन पिस्तल बरामद हुई हैं। आगे की जांच अभी जारी है। यह पूरा ऑपरेशन एजीटीएफ के एसपी विक्रम बराड़ के नेतृत्व में किया गया। घटना के कुछ ही समय बाद एजीटीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी, जबकि दूसरी टीम आरोपियों को ट्रेस करने में जुट गई। जैसे ही आरोपी चंडीगढ़ से निकलकर मोहाली में दाखिल हुए, टीम ने उनकी लोकेशन ट्रैक करनी शुरू कर दी। इसके बाद एसपी विक्रम बराड़ की अगुआई में टीम उनका पीछा करते हुए हरियाणा पहुंची।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों की ओर से पूरी रेकी की जा रही थी। उन्हें चमनप्रीत के जिम आने-जाने की पूरी जानकारी थी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0