गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली घटना की जिम्मेदारी
गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली घटना की जिम्मेदारी
खबर खास, चंडीगढ़ :
चंडीगढ़ में आज, बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहां के सेक्टर नौ में एक प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग हो गई। यह फायरिंग उस वक्त हुई जब वह अपनी गाड़ी में बैठ रहा था। उसी वक्त सामने से बाइक पर आए बदमाशों ने उसपर 12 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के बाद वह ड्राइविंग सीट पर ही गिर गया। इसके साथ ही उसके साथी उसे तुरंत पीजीआई लेकर गए। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं, इस घटना की पूरी जिम्मेदारी गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली है।
मारे गए प्रॉपर्टी डीलर की पहचान मुल्लांपुर के गांव कुब्बाहेड़ी निवासी चरणप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिम से निकलने के दौरान उसपर हमला किया गया। मृतक के पेट, छाती और बाजू में गोलियां लगीं थी। इस पूरे मामले की जिम्मेवारी लेते हुए लक्की पटियाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर लिखा कि मृतक उनकी जानकारियां विरोधियों को दे रहा था। उसे पहले भी धमकियां दी जा रहीं थी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वहां से 12 खाली खोल भी बरामद किए हैं और फारेंसिक टीम भी मौके पर है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक सेक्टर 18 प्रेस लाइट प्वाइंट पर सेक्टर नौ में एक युवक बाइक पर हेलमेट पहले बैठा था और दूसरे ने भी हेलमेट पहना हुआ था। वह गाड़ी में बैठ रहे शख्स पर फायरिंग करने लगा। करीबन सात मिनट तक चली इस घटना के बाद आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
मौके पर पहुंचे मोहाली के कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह ने बताया कि मृतक कुब्बाहेड़ी का रहने वाला था और अविवाहित था। वह काफी समय से रियल एस्टेट का कारोबार कर रहा था। डेढ़ साल पहले अपना ऑफिस खोला था। उन्होंने बताया कि चरणप्रीत को पहले धमकी भरे फोन आए थे और उसने पुलिस को शिकायत भी दी थी। लेकिन उस समय उसे सिक्योरिटी नहीं दी गई। मृतक का असले का लाइसेंस भी पेडिंग चल रहा था।
गैंगस्टर लक्की पटियाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- आज सेक्टर-9 में चिमनी कुब्बाहेड़ी लीर का जो मर्डर हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं लक्की पटियाल लेता हूं। यह हमारे एंटी लीरा का खबरी था और उन्हें फिरौतियां लेकर देता था। इसे पहले भी समझाया गया था कि हमारे एरिया में हमारे लोगों की जानकारी एंटियों को न दिया करे। इसके अलावा मोहाली में गुरविंदर के मर्डर में भी इसका हाथ था। गुरविंदर मुझे व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानता था। लेकिन जो हमारे खिलाफ जाते हैं, उनके खिलाफ हमने यह कार्रवाई की। अब हम एक-एक करके सभी को ढूंढकर मारेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0