क्या कुत्ते की मौत आग से हुई या पहले मारकर जलाया गया? सभी पहलुओं की जांच जारी
क्या कुत्ते की मौत आग से हुई या पहले मारकर जलाया गया? सभी पहलुओं की जांच जारी
खबर खास | चंडीगढ़
चंडीगढ़ के सेक्टर-28 में एक कुत्ते का जला हुआ शव मिलने से पशु क्रूरता का एक नया मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल कुत्ते की मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कुत्ते की मौत आग लगने से हुई या उसे पहले मारकर आग के हवाले किया गया था। मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10:00 से 10:30 बजे के बीच एक राहगीर सेक्टर-28 से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब वह पास पहुंचा तो उसने देखा कि पेड़ों के नीचे सूखे पत्तों और कूड़े में आग लगी हुई थी तथा आग के बीच एक कुत्ता बुरी तरह जली हुई अवस्था में पड़ा था। इसके बाद राहगीर ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
सूचना मिलने पर थाना-26 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कुत्ता पूरी तरह जल चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया।
फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और वैज्ञानिक जांच के लिए राख, जले हुए अवशेष तथा अन्य नमूने एकत्र किए। साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए पूरे घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कुत्ते को जिंदा जलाया गया था या उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। फिलहाल आसपास के क्षेत्र में जांच तेज कर दी गई है।
पुलिस सेक्टर-28 और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग किसने लगाई और कुत्ता वहां तक कैसे पहुंचा। इसके अलावा स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और सुरक्षा कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के समय किसी संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0