मजारा साहिब श्री हजूर नभ कंवल राजा साहिब के प्रवक्ता एवं प्रबंधक कमेटी सदस्य अमरीक सिंह बल्लोवाल भी पार्टी में शामिल हुए
मजारा साहिब श्री हजूर नभ कंवल राजा साहिब के प्रवक्ता एवं प्रबंधक कमेटी सदस्य अमरीक सिंह बल्लोवाल भी पार्टी में शामिल हुए
खबर खास, चंडीगढ़ :
शिरोमणी अकाली दल को आज उस समय बहुत समर्थन मिला जब भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री सतपाल गोसाईं के पोते अमित गोसाईं यहां अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए।
यहां अकाली दल के मुख्यालय में हुए समारोह में अमित गोसाईं अपने कई समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा,‘‘ मैंने हमेशा सतपाल गोसाईं का बहुत सम्मान किया है। वह लोगों के प्रिय नेता थे और हर सुख-दुख में अपने मतदाताओं के साथ खड़े रहे।’’ उन्होंने कहा कि अमित गोसाईं में भी यही गुण हैं और उन्हे पूरा विश्वास है कि वे पार्टी के लिए एक अनमोल संपत्ति साबित होंगें। उन्होने युवा नेता अमित गोसाई को लुधियाना सेंट्रल विधानसभा सीट का हलका इंचार्ज नियुक्त करने की घोषणा भी की।
अकाली दल अध्यक्ष ने लुधियाना के तीन वरिष्ठ नेताओं को पदोन्नत किया। उन्होने कहा कि जीवन धवन को पार्टी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह हरनामपुरा को उपाध्यक्ष और डाॅ. हरपाल सिंह कोहली को राजनीतिक मामलों की कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में अकाली दल अध्यक्ष ने मजारा साहिब श्री हजूर नभ कंवल राजा साहिब के प्रवक्ता और प्रबंधन कमेटी के मैंबर और गुरुद्वारा जन्म स्थान राजा साहिब के जनरल सेक्रेटरी अमरीक सिंह बल्लोवाल को अकाली दल में शामिल किया। उन्होने कहा कि बल्लोवाल जो पहले आम आदमी पार्टी में थे, आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा गुरुद्वारा जन्म स्थान राजा साहिब में बेअदबी के कृत्यों से बेहद निराश हो गए थे। उन्होने बल्लोवाल को अकाली दल का प्रवक्ता भी नियुक्त किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0