अटारी के पास गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई; बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने के लिए जांच शुरू
अटारी के पास गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई; बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने के लिए जांच शुरू
खबर खास | अमृतसर
अमृतसर के थाना घरिंडा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पैकिंग सामग्री समेत 1 किलो 147 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार को थाना घरिंडा की पुलिस टीम अटारी टी-प्वाइंट के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा, निवासी नौशहरा ढाला, और अमनदीप सिंह, निवासी ढोडीविंड तथा वर्तमान में अटारी में रह रहा है, हेरोइन की खेप लेकर डिफेंस नहर की ओर जा रहे हैं। बताया गया कि दोनों वहां नशे की खेप पहुंचाने वाले थे।
सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए गए स्थान पर नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद दोनों संदिग्ध वहां पहुंचे, जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर काबू कर लिया। यह कार्रवाई अटारी सब-डिवीजन के डीएसपी यदविंदर सिंह की मौजूदगी में की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1 किलो 147 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-C, 29 और 61/85 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई लखा सिंह द्वारा की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि हेरोइन की खेप के स्रोत और इसे आगे किसे पहुंचाया जाना था, इसका पता लगाया जा सके। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और क्षेत्र में सक्रिय बड़े नशा तस्करी नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0