युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, कई खेलों में देशभर में दिखाई दमदार मौजूदगी
युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, कई खेलों में देशभर में दिखाई दमदार मौजूदगी
ख़बर ख़ास, खेल :
अडानी स्पोर्ट्सलाइन अकादमी के खिलाड़ियों ने 2025–26 सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 98 पदक अपने नाम किए। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ियों ने 33 स्वर्ण, 32 रजत और 33 कांस्य पदक जीते, जो उनकी मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है।
स्पीड स्केटिंग इस सफलता का सबसे बड़ा आधार बनी, जहां खिलाड़ियों ने कुल 77 पदक (23 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य) हासिल किए। वहीं स्केटबोर्डिंग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक जीते।
टेनिस में अकादमी के खिलाड़ियों ने 14 में से 12 टूर्नामेंट में पोडियम फिनिश हासिल कर अपनी निरंतरता साबित की। हर्षा देशपांडे ने शानदार खेल दिखाते हुए अहमदाबाद में ऑल-इंडिया चैंपियनशिप सीरीज में अंडर-14 गर्ल्स डबल्स खिताब जीता। इसके अलावा उन्होंने आदानी स्पोर्ट्सलाइन रिवरफ्रंट स्पोर्ट्स पार्क में गुजरात स्टेट रैंकिंग खिताब और जयपुर में अंडर-14 गर्ल्स सिंगल्स खिताब भी अपने नाम किया। उन्होंने SGFI जिला टूर्नामेंट में तीसरा स्थान भी हासिल किया।
स्पीड स्केटिंग में भक्ति खांधार ने तीन बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गुजरात का प्रतिनिधित्व किया और राज्य स्तर पर 23 पदक तथा खेल महाकुंभ में पांच पदक जीते। स्केटबोर्डिंग में रेयांश मशेट्टी ने वडोदरा में जी एस आर एस ए चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक हासिल किए।
बास्केटबॉल में भी खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी, जहां कई खिलाड़ियों का चयन गुजरात की राज्य टीम में हुआ, जबकि भानवी जेसलपुरा ने सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और मजबूत जमीनी दृष्टिकोण के साथ, अडानी स्पोर्ट्सलाइन भारत में खेल प्रतिभाओं को निखारने और देश को खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0